Meerut : तलाक न देने पर पत्नी ने पति को दी जान से मारने की धमकी

Update: 2025-07-03 12:59 GMT
Uttar Pradesh उत्तरप्रदेश : मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव मैनापूठी निवासी पीआरडी के जवान गौरव शर्मा पुत्र निरंजन शर्मा को उसकी पत्नी ने तलाक और सात लाख रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है।
आरोप है कि उसकी पत्नी मुस्कान-सौरव जैसी घटना को अंजाम देने की धमकी दे रही है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। गौरव ने तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी के साथ उसका विवाद परिवार न्यायालय में चल रहा है। बताया कि तीन महीने पहले उसकी पत्नी उसके बेटे को घर पर छोड़कर चली गई थी। बताया कि अब वह एक सप्ताह में घर पर आती है।
आरोप है कि उसकी पत्नी उस पर तलाक और सात लाख रुपये देने का दबाव बना रही है। जब उसने कहा कि उसकी मां कैंसर से पीड़ित होने की बात कहकर रुपये देने से इन्कार किया तो आरोपी पत्नी ने उसे मुस्कान की तरह हत्या करने की धमकी दी है।
आरोपी उसे फोन पर धमकी दे रही है। पीड़ित ने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले में जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Tags:    

Similar News