ई-रिक्शा चालक पर महिला से अश्लीलता का आरोप, विरोध करने पर पीटा
अस्पताल से लौट रही महिला से अभद्रता का आरोप
गोरखपुर: अस्पताल से ई-रिक्शा में घर लौट रही महिला ने चालक पर अश्लील हरकत और मारपीट का आरोप लगाया है। गोरखनाथ पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उसकी पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है।
महिला के अनुसार, वह 14 अक्टूबर को निजी अस्पताल में उपचार कराने गई थी। लौटते समय चालक अश्लील गाने गाने लगा और अभद्र बातचीत की कोशिश की। आरोप है कि विरोध करने पर उसने मारपीट की। नकहा जंगल तिराहे पर महिला ने रिक्शा रुकवाकर पति को बुलाया। शिकायत के मुताबिक, पति ने पूछताछ की तो चालक गाली-गलौज करने लगा। महिला ने थाने पहुंचकर तहरीर दी।
थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार रात मुकदमा दर्ज हुआ। आसपास के कैमरों की मदद से चालक की पहचान के प्रयास जारी हैं।