मौलाना ने किशोरी के साथ किया रेप, जानिए पूरा मामला

Update: 2022-08-17 11:39 GMT

लखनऊ न्यूज़: मोहनलालगंज क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी के साथ मौलाना ने झाड़-फूंक के बहाने जबरन दुष्कर्म किया। दरअसल, 4 महीने पहले किशोरी अपनी मां के साथ झाड़-फूंक करवाने गई थी। जिस दौरान मौलाना ने इस वारदात को अंजाम दिया। जब उसने अपनी मां को इसके बारे में बताया तो उनहोंने समाज में बदनामी के डर से चुप रहने के लिए कहा, लेकिन जब किशोरी के पिता मुंबई से वापस आए तो उसने उनको बताया। पिता सीधे उसे मोहनलालगंज थाने में ले गए। जहां पर उन्होंने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

8 दिन पहले आए थे पिता मुंबई से: पुलिस के अनुसार 15 वर्षीय किशोरी मोहनलालगंज क्षेत्र के एक गांव में अपनी मां के साथ रहती है। उसके पिता मुंबई में रहकर ही नौकरी करते हैं। किशोरी अपनी मां के साथ मस्जिद के मौलाना फखरे आलम निवासी दरियापुर थाना अजगैन जनपद उन्नाव के पास जाया करती थी। जहां 4 महीने पहले मौलाना ने जबरदस्ती झाड़-फूंक के बहाने उसे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की मां ने बताया कि उन्होंने समाज के डर से इसके बारे में किसी को भी नहीं बताया। जब 8 दिन पहले किशोरी के पिता घर आए तो उसने उनको इस बारे में बताया। फिर वह अपनी बेटी के साथ मंगलवार को सीधे थाने पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस ने पिता की तहरीर पर मौलाना के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस का बयान: प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज कुलदीप दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब आरोपी की तलाश की जा रही है।

Tags:    

Similar News

-->