Lucknow News: ठाकुरगंज क्षेत्र में शब-ए-बारात के मौके पर गुरुवार देर रात कार ओवरटेक करने के विवाद में दो भाइयों ने कब्रिस्तान से लौट रहे कारोबारी सलमान और उसके दोस्त शानू को गोली मार दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। शुक्रवार सुबह पुलिस ने आरोपी सैयद मोनिस को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया। पुलिस उसके भाई यूसुफ की तलाश कर रही है। दोनों आरोपी भाई कोलंबिया स्कूल के मालिक सैयद मोहसिन के बेटे हैं।
इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक बालागंज कैंपबेल रोड निवासी इंटीरियर कारोबारी सलमान ने बताया कि रास्ते में बाइक और स्कूटी सवार कुछ युवक उनकी कार के आगे जा रहे थे। हार्न बजाने पर भी उन्होंने रास्ता नहीं दिया। उन्होंने सराय माली खां के पास कार रोककर विरोध किया। आरोप है कि स्कूटी सवार हाता सितारा बेगम निवासी मोनिस और यूसुफ ने सलमान और उसके दोस्त पर तमंचे से गोली मार दी। पुलिस को मौके से दो खोखे मिले हैं। पीड़ित ने देर रात हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर का कहना है कि सलमान के खिलाफ पहले से ही हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है।
Tags: