Lucknow Metro: Charbagh से चौक तक जाम से जूझ रही बड़ी आबादी राहत पहुंचाएगी मेट्रो,
Charbagh से चौक तक जाम
Lucknow.लखनऊ। मेट्रो के ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर के निर्माण के बाद बड़ी संख्या में ट्रैफिक जाम से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगी। महिलाएं बिना ट्रैफिक जाम के केजीएमयू और स्टेशन के साथ ही अमीनाबाद, पांडेयगंज जैसे बाजारों में खरीदारी के लिए जा सकेंगी। केजीएमयू में इलाज के लिए बड़ी संख्या में दूसरे जिलों से मरीज लखनऊ आते हैं। उन्हें चारबाग स्टेशन पर उतरकर टेंपो, ऑटो और ई-रिक्शा का सहारा लेना पड़ता है।
अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा के कारण चारबाग हमेशा जाम की चपेट में रहता है। इसी तरह गौतमबुद्ध मार्ग पर विद्यांत हिंदू महाविद्यालय के सामने से अमीनाबाद, पांडेयगंज और मेडिकल कॉलेज तक वाहन बड़ी मुश्किल से गुजर पाते हैं। केजीएमयू के सामने बड़ी संख्या में ई-रिक्शा होने के कारण आम लोगों का गुजरना मुश्किल हो गया है।