Lucknow: LDA ने गोमती नगर में अवैध निर्माण हटाया

Update: 2025-09-23 07:20 GMT

लखनऊ: राजधानी के गोमती नगर क्षेत्र में लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर टीम ने विवेक खंड, विजयंत खंड और विभूति खंड के 3 बड़े व्यावसायिक निर्माण सील कर दिए।

ये निर्माण 250, 1012 और 990 वर्गमीटर भूखंडों पर हो रहे थे। जांच में पाया गया कि इन भवनों का निर्माण स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किया जा रहा था।

कार्रवाई के दौरान हिमांशु, संदीप गुप्ता और तौफीक-तौसिफ के निर्माणों पर शिकंजा कसा गया। LDA अधिकारियों ने कहा कि आगे भी ऐसे अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News