Lucknow लखनऊ: राजधानी में खतरनाक मांझे से होने वाले हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को एक और युवक मांझे की चपेट में आ गया। बाइक सवार का गला कट गया। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गर्दन पर सात टांके लगाए गए। युवक का नाम ध्रुव नारायण पांडे है।
सिविल अस्पताल की डायरेक्टर कजली गुप्ता ने बताया कि खून बहना रोकने के लिए मरीज की गर्दन पर सात टांके लगाए गए। उसकी हालत स्थिर है। मरीज डॉक्टरों की देखरेख में है।