वकील ने की महिला अफसर से अभद्र व्यवहार

Update: 2022-08-04 08:26 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : कलक्ट्रेट में एक वकील ने डीपीओ के साथ अभद्रता की। शिकायतों को सुनते वक्त उनका वीडियो भी बनाया। मामला डीएम तक पहुंच गया। वकील ने डीएम के सामने डीपीओ से माफी मांगी। तब कहीं मामला रफा-दफा हुआ।

बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे डीपीओ अपने ऑफिस में शिकायत सुन रहीं थीं। उसी दौरान एक अधिवक्ता डीपीओ से मिलने पहुंचे। ऑफिस के गेट पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने इंतजार करने को कहा। इस पर अधिवक्ता भड़क गए। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को हड़काते हुए डीपीओ के ऑफिस में घुस गए। सुनवाई करते डीपीओ की वीडियो बनाने लगे। डीपीओ के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया। डीपीओ ने पूरा मामला डीएम को बता दिया। वकील को डीएम ऑफिस बुलाया गया। डीएम के सामने वकील ने अपनी गलती पर डीपीओ से माफी मांगी। डीएम ने वकील को सभ्यता के साथ अधिकारियों के साथ पेश आने की हिदायत दी।
source-hindustan


Tags:    

Similar News