Lakhimpur Kheri: थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव अंडूबेहड़ में चारा लेने खेतों की तरफ गए एक किसान का दूसरे दिन गांव के बाहर स्थित तालाब में शव उतराता देखे जाने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर परिजन और तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आशंका जताई जा रही है कि है शौच आदि करते समय तालाब में गिरने से पानी में डूबने से मौत हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Tags: