Lakhimpur Kheri: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा की मौके पर ही मौत हो गई. वही दुर्भघटना में भतीजा गंभीर रूप से घायल हुआ. सीएचसी से गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल रेफर हुआ. पुलिस ने बताया वहां का पता नहीं चल सका है. शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा रहा है.
तहसील धौरहरा के ईसानगर थाना क्षेत्र के सिंगावर निवासी अखिलेश कश्यप (50) शुक्रवार रात करीब आठ बजे बाइक से वापस घर आ रहे थे. रास्ते में शंकरपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पाकर मौके पर परिजन पहुंच गए. दुर्घटना में अखिलेश की मौत होने से परजिनों में कोहराम मच गया.
जाबकि बाइक के पीछे बैठा भतीजा सचिन (20) गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना ईसानगर की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाई ले लिया. थानाध्यक्ष निर्मल तिवारी ने बताया बाइक सवार चाचा की मौके पर मौत हो गई. जबकि पीछे बैठे घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है. जहां डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. दुर्घटना करने वाले वहां का पता नहीं चल सका है.