Lakhimpur Kheri: नशा कारोबार पर बड़ा प्रहार, संपत्ति कुर्क

"40 लाख की संपत्ति कुर्क, जांच जारी"

Update: 2026-03-23 06:41 GMT

लखीमपुर खीरी: अवैध नशा कारोबार के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त आरोपी विक्की नेपाली पर शिकंजा कसते हुए उसकी करीब 40 लाख रुपये की अचल संपत्ति कुर्क कर ली गई है।

जानकारी के अनुसार, थाना पलिया कस्बे का निवासी विक्की नेपाली लंबे समय से अवैध रूप से मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त था। जांच में सामने आया कि उसने इस अवैध धंधे से बड़ी मात्रा में संपत्ति अर्जित की थी।

प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उसकी अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को चिन्हित किया और नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई के दौरान संबंधित विभागों की टीम भी मौजूद रही।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और इसे नशा तस्करों के खिलाफ बड़ा संदेश माना जा रहा है।

Tags:    

Similar News