Lakhimpur Kheri: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के चौथे दिन मौत होने से उसके परिजनों में कोहराम मच गया है। गुरुवार सुबह लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। फरधान थाने के गणेशपुर गांव के रहने वाले मोहर्रम अली का 25 साल का बेटा कय्यूम अपनी बाइक से घर लौट रहा था।उसकी पत्नी काशिदा पीछे बैठी थी। जैसे ही वे लखीमपुर अलीगंज रोड पर मथाना मजार के पास पहुंचे, एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। ड्राइवर कार छोड़कर भाग गया।
घायल दंपत्ति को एंबुलेंस से ओयल ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।कय्यूम की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। चार दिन इलाज के बाद गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। उसकी पत्नी काशिदा का इलाज चल रहा है। एक्सीडेंट के बाद कार ड्राइवर फरार हो गया। सदर थाने की पुलिस ने एक्सीडेंट करने वाले को हिरासत में ले लिया है। परिजनों के मुताबिक, मृतक युवक की शादी एक साल पहले ही हुई थी।