Lakhimpur: दूल्हे ने की हर्ष फायरिंग, गोली लगने से वृद्ध की मौत

Update: 2025-05-11 06:36 GMT
Lakhimpur लखीमपुर : फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के जोधपुर गांव में तिलक समारोह से पहले दूल्हे ने जश्न में अवैध असलहे से फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली समारोह में शामिल होने आए उसी गांव के हरकरन सिंह को लग गई। घबराया आरोपी उसे कार से अस्पताल ले जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। शव को अस्पताल में छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जोधपुर गांव निवासी रामविलास के बेटे विश्वनाथ का शनिवार रात तिलकोत्सव था। तिलक की तैयारियां चल रही थीं।
इसी बीच दूल्हे विश्वनाथ ने जश्न में असलहे से फायरिंग कर दी। बताया जाता है कि तमंचा लोड करते समय गोली समारोह में शामिल होने आए उसी गांव के हरकरन सिंह (50) को लग गई। इससे समारोह में अफरा-तफरी मच गई। इससे घबराया विश्वनाथ घायल हरकरन को कार से अस्पताल ले जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। वह शव को अस्पताल में छोड़कर भागने की फिराक में था।
तभी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतक के छोटे बेटे विकास सिंह ने बताया कि उसके पिता हरिकरन सिंह एक तिलक समारोह में गए थे। दूल्हा बने विश्वनाथ ने उसके पिता को गोली मार दी। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Tags:    

Similar News