Lakhimpur: म्यूजिक महल शोरूम में लगी आग, दहशत में लोग

Update: 2025-02-25 04:09 GMT
Lakhimpur लखीमपुर: खमरिया कस्बे के सियाराम गुप्ता बैटरी वाला के म्यूजिक महल शोरूम में सोमवार देर रात आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान की पहली मंजिल से दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। शोरूम से उठती लपटें देख लोग घबरा गए। लोगों की सूचना पर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। बताया जाता है कि एक गाड़ी से आग पर काबू नहीं पाया जा सका तो दूसरी गाड़ी बुलाई गई। देर रात तक फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने की मशक्कत करती रही।
बताया जाता है कि आग लगने से शोरूम में मौजूद लाखों का सामान जलकर राख हो गया। वहीं, पुलिस और ग्रामीण घर के अंदर फंसे परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास करते रहे। आग लगने का कारण एचटी लाइन का केबल टूटने से हुई स्पार्किंग बताया जा रहा है। खमरिया थाना प्रभारी विवेक उपाध्याय मौके पर पुलिस बल के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटे रहे। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
Tags:    

Similar News