Rajapakad/ कुशीनगर: तमकुही विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय माधोपुर बुजुर्ग में वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर छात्रो के चेहरे खिल गये।
विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी तमकुही सुधीर कुमार ने कहा कि सरकार की ओर से परीषदीय विद्यालयों के छात्रों को तमाम सुविधाएं दे रही है। डीबीटी के माध्यम से प्रत्येक छात्रों/अभिभावकों के खाते में 1200 रू की धनराशि मुहैय्या करा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपने पाल्यों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराने का आह्वान किया। इस दौरान छात्रों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान कक्षा के टापर बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्राशिसं अध्यक्ष शंभू यादव, जूनियर शिक्षक संघ मंत्री अंजनी सिंह, पूर्व एनपीआरसी अजय शर्मा, पूर्व एबीआरसी राजेश प्रसाद, प्रधानाध्यापक अजीमुद्दीन अंसारी, संजय कुमार सिंह, प्रद्युम्न राय, ब्रजेश श्रीवास्तव, राजकुमार पाल आदि रहे।