Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा नौ की छात्रा तुर्कपट्टी पढ़ने गई और वही से गायब हो गयी।स्वजन परेशान है।पुलिस ने छात्रा की बहन के तहरीर के आधार पर युवकों के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
उक्त थाना क्षेत्र के गांव की छात्रा की बहन ने पुलिस को दिये तहरीर में लिखी है कि।मेरी बहन अपने बुआ के घर रहकर पढ़ती है। तीन अगस्त की सुबह घर से पढ़ने निकली लेकिन शाम तक जब घर लौट कर नही आई तो स्वजन परेशान होकर एक दूसरे के घर पूछताछ किये,लेकिन कही कोई सुराग नही लगा।इसी दौरान छात्रा की बहन को ज्ञात हुआ कि उन्हें उसके बुआ के घर के लोग ही उसकी बहन को बहला-फुसलाकर किसी के साथ भगा दिये है।पुलिस ने पीड़ित बहन के तहरीर में आरोपितों के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामला में मुकदमा दर्ज है।कार्यवाई की जा रही है।