Kushinagar: दो बाईकों की जोरदार टक्कर में सात घायल

Update: 2025-04-20 15:24 GMT
Rajapakad/कुशीनगर: तुर्कपटी थाना क्षेत्र के ग्राम कोरया के पास कसया-सेवरही मार्ग पर रविवार को करीब दो बजे के आसपास दो बाइक अनियंत्रित होकर आपस के टकरा गये।टक्कर इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार आठ लोगों में सात लोग बुरी तरह से घायल हो गये।घायलों में एक युवती एवं दो पुरुषों की स्थिति गंभीर बतायी जाती है।बताया जाता है कि एक बाइक पर आवश्यकता से अधिक पाँच तथा दूसरी बाइक पर कुल तीन लोग सवार थे।


 


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना विशुनपुरा क्षेत्र के घूरपट्टी निवासी 35 वर्षीय अनिल,37 वर्षीय राकेश,व 40 वर्षीय राजेश पुत्र गण रघुनाथ के साथ पाँच वर्षीय बालक अजीत व एक महिला एक ही बाइक पर सवार होकर कसया की ओर से आ रहे थे।वहीं तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल घोरठ निवासी 60 वर्षीय इरशाद,18 वर्षीया राबिया व एक अन्य व्यक्ति दूसरे बाइक से घर से तुर्कपट्टी की तरफ जा रहे थे।इसी बीच कोरया में दोनों मोटर साइकिल चालक अनियंत्रित होकर आमने -सामने टकराकर सड़क पर गिर पड़े। दोनों बाइकों के बीच हुए जबरदस्त टक्कर में कुल सात लोग घायल हो गये।समाचार लिखे जाते समय घायलों में राबिया,अनिल,राजेश व राकेश की स्थिति गंभीर बनी हुयी थी। ग्रामीणों की सूचना पर एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुँची जिसपर इलाज के लिए घायलों को अस्पताल भेंजा गया।इस सम्बन्ध में एसएचओ राज प्रकाश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है।पुलिस मौके पर भेंजी गयी है।
Tags:    

Similar News

null