Kushinagar: रिहायशी झोंपड़ी जलाने वाले के विरुद्ध कार्यवाही की माँग

Update: 2025-01-20 15:47 GMT
Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम महासोन निवासी अशोक प्रसाद ने बीते रविवार की रात दो अज्ञात लोगों द्वारा उसके रिहायशी झोंपड़ी को जलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की माँग की है।थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी को दिये गये प्रार्थना पत्र में अशोक ने लिखा है कि बीती रात करीब तीन बजे दो अज्ञात व्यक्ति मेरे रिहायशी झोंपड़ी में आग लगाकर भाग गये।इस दौरान झोंपड़ी में रखे चार बोरी गेंहू,एक बोरी धान,एक सायकिल सागौन की कीमती लकड़ियाँ व पशुओं के लिये रखा गया चारा पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।अशोक प्रसाद ने घटना की जाँच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की माँग की है।
Tags:    

Similar News