Krishna Janmashtami 2025: मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन के समय में परिवर्तन किया गया है। नए समय के अनुसार 16 अगस्त को प्रात:काल 6 बजे से 6:15 तक ठाकुरजी के पंचामृत अभिषेक के दर्शन 6:30 से और शृंगार के दर्शन लगभग 8:30 पर होंगे।
पुष्टिमार्ग संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारिकाधीश के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मंदिर के गोस्वामी डॉक्टर वागिश कुमार महाराज, नरेश की आज्ञा अनुसार दर्शन के समय में निम्न परिवर्तन किया गया है। 15 अगस्त को सभी दर्शन यथावत अपने समय पर खुलेंगे। 16 अगस्त को दर्शन के समय में जो परिवर्तन किया गया है। इसके अनुसार मंगल दर्शन प्रात:काल 6 बजे से 6:15 तक होंगे। ठाकुरजी के पंचामृत अभिषेक और शृंगार के दर्शन 6:30 से लगभग 8:30 तक होंगे। इसके बाद ग्वाल व राजभोग के दर्शन होंगे।
सांयकाल उध्यापन के दर्शन 7:30 बजे होंगे। इसके बाद भोग संध्या आरती के दर्शन होंगे और 10:00 बजे जागरण की झांकी होगी और उसके पश्चात 11:45 पर ठाकुर के जन्म के दर्शन होंगे और 17 तारीख को प्रातःकाल 10:00 बजे मंदिर प्रांगण में भव्य नंद महोत्सव का आयोजन होगा। नंद महोत्सव के बाद दर्शन सभी के लिए खुलेंगे, जिनका कोई समय निर्धारित नहीं है, लेकिन शयन के दर्शन शाम 4:30 से 5:00 तक होंगे।
जन्माष्टामी पर 160 स्थानों पर होगी पेयजल व्यवस्था
जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं के लिए जलकल विभाग मथुरा-वृंदावन के 160 स्थानों पर पेयजल के लिए टैंकर रखवाएगा। साथ ही 60 जगहों पर मोबाइल शौचालय भी स्थापित किए जाएंगे। कंट्रोलरूम से इसकी निगरानी होगी और टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। मथुरा-वृंदावन के कई स्थानों पर विभाग द्वारा पेयजल और अस्थायी शौचालय की व्यवस्थाएं कराई जाएंगी।
Tags: