लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ( Keshav Prasad Maurya) ने आजादी के अमृत महोत्सव ( Azadi Ka Amrit Mahotsav) की पुनीत और पावन बेला पर हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga Campaign) के तहत अपने आवास 7-कालिदास मार्ग पर तिरंगा झंडा फहराया और सभी प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वह भी अपने -अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराएं । आजादी के इस महापर्व पर उन्होंने कहा तिरंगा हम सबका गर्व है।
उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज पूरे देश और प्रदेश में ऐतिहासिक तिरंगा यात्राओं का आयोजन चल रहा है । यह आयोजन एक ऐतिहासिक जन आंदोलन का साक्षी बन रहा है। इस कार्यक्रम का उत्साह हर गांव, हर कस्बे और शहर में दिख रहा है। हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारे जुड़ाव को और अधिक मजबूत कर रहा है। हर घर तिरंगा अभियान देश की नई पहचान बन रहा है। एक नए इतिहास का निर्माण हो रहा है। हर घर तिरंगा अभियान एक बार फिर देश की एकता और चेतना का प्रतिनिधित्व कर रहा है। तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान में देश की भक्ति और शक्ति एक साथ झलक रही है। देश की युवा पीढ़ी में नए उत्साह, नई ऊर्जा का संचार हो रहा है । उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा के उल्लास, उमंग और उत्साह के यह पल यह क्षण, यह घड़ियां हम सबके मानस पटल पर चिर स्थाई रहेंगी और जब भी हमे इन प्रेरक स्मृतियों की याद ताजा होगी साथ ही हम आजादी के जश्न में अपने को सराबोर महसूस करेंगे और देश प्रेम की भावना बलवती होगी।

तिरंगा यात्रा में हुए सम्मिलित
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के साथ आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर सेंचुरियन डिफेंस एकेडमी और एक मीडिया टीम के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए । 1,200 फिट लम्बे राष्ट्रीय ध्वज के साथ यह तिरंगा यात्रा बंगला पुल चौराहा, वीआईपी रोड, लखनऊ से पीएमएस, एल्डिको कालोनी, आशियाना, लखनऊ तक आयोजित की गयी। उन्होंने यात्रा का शुभारंभ करते हुये यात्रा का नेतृत्व भी किया। इस 'तिरंगा यात्रा में एकेडमी के देशभर से आए छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, साथ ही एकेडमी के पदाधिकारी, नागरिकों ने इस 'तिरंगा परेड' में शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से इस तिरंगा यात्रा का अभिनंदन किया, सभी का उत्साह वर्धन किया और कहा कि हम सब लोग आजादी की रक्षा का संकल्प लेते हुए आगे बढें।
Tags: