Kanpur कानपुर: महाराजपुर पुलिस की मंगलवार देर रात सरसौल साढ़ रोड पर रेलवे स्टेशन सरसौल के पास गौ तस्कर से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। उधर, आरोपी की फायरिंग से दरोगा पवन मिश्रा बाल-बाल बच गए। महाराजपुर थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस की सरसौल साढ़ रोड पर आरओबी सरसौल के नीचे लोडर लेकर किसी वारदात की फिराक में खड़े गौ तस्कर माजिद निवासी सरवती मोहल्ला फतेहपुर जहानाबाद से मुठभेड़ हो गई।
मुठभेड़ में माजिद के दाहिने पैर में गोली लगी है। घायल हालत में जंगल की तरफ भाग रहे माजिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, माजिद की फायरिंग से गोली दरोगा पवन मिश्रा की बुलेट प्रूफ जैकेट को छूती हुई निकल गई। आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस व एक खाली खोखा मिला है। आरोपी पर विभिन्न जिलों में गौकशी, गौ तस्करी व पशु चोरी के आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।