Kanpur कानपुर: महाराजपुर थाना क्षेत्र में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ITBP की 32वीं बटालियन में तैनात कांस्टेबल के रवि (36) की रहस्यमय हालात में मौत हो गई। शुक्रवार को उनका शव परिसर के जंगल में नीम के पेड़ पर रस्सी से लटका मिला। ITBP अधिकारियों की सूचना पर पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि के रवि शराब पीने का आदी था, वह परिसर में ही रहता था। उसका परिवार गुजैनी में रहता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।