Kanpur: बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी,फैक्ट्री कर्मचारी की मौत

Update: 2025-08-10 02:35 GMT
Kanpur कानपुर: पनकी के भौंती बाईपास के पास शनिवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। रवि कुमार (32) अपनी पत्नी माधुरी और तीन बच्चों के साथ दबौली पश्चिम नहर के किनारे रहते थे। वह कानपुर देहात के गजनेर स्थित एक रोलिंग फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। शनिवार को वह अपने दोस्त गजनेर निवासी पुष्पेंद्र के साथ बाइक से घर से जा रहे थे।
भौंती बाईपास के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में रवि कुमार की मौत हो गई, पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Tags:    

Similar News