जनता से रिश्ता : लखनऊ के महानगर कोतवाली में महिला पुलिस कर्मी ने परिचित के खिलाफ अभद्र मैसेज भेज कर परेशान करने का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला पुलिस कर्मी के दफ्तर पहुंच आरोपी ने उसे उपहार दिया था। जिसे लेने से मना करने के बाद ही आरोपी ने मैसेज भेजे थे। लखनऊ कमिश्नरेट में महिला लिपिक के पद पर तैनात है। पढ़ाई के दौरान महिला के साथ कॉलेज में महेश गर्ग पढ़ता था। पीड़िता के मुताबिक 14 जून को महेश दफ्तर पहुंचा। वह गिफ्ट लाया था। महेश से उपहार लेने को महिला तैयार नहीं हुई। जिसके बाद वह चला गया। महेश के जाने के बाद लिपिक काम करने लगी। इस बीच उसके मोबाइल पर महेश के नम्बर से कई मैसेज आए। जिनमें अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था। महिला लिपिक के अनुसार महेश को समझाने का प्रयास करने पर भी वह अभद्रता करता। इंस्पेक्टर केके तिवारी के अनुसार सर्विलांस की मदद से आरोपी को पुलिस तलाश रही है।

सोर्स-hindustan



Tags: