Gonda, गोंडा : मुंडेरवा गांव के पास गोंडा से बहराइच जा रही गोंडा डिपो की रोडवेज बस ने पीछे से बाइक सवार को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि बाइक सवार बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को संभाला गया। प्रशासन से मांग: इस मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से हो रहे हादसों पर सख्त कार्रवाई हो।