ललितपुर में शाम छह बजे तक सर्वाधिक 72.73 प्रतिशत

Update: 2022-02-20 16:07 GMT

विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में रविवार को बुंदेलखंड के 5 जिले झांसी, जालौन, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा में 156 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में रिकॉर्ड हो गया। शाम 6 बजे तक ललितपुर में सबसे ज्यादा 72.73 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि सबसे कम जालौन में 59.96 हुआ है। कई जगह शाम 7 बजे बाद भी मतदान जारी था। झांसी के बबीना विधानसभा में सिमथरी गांव में सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच लाठी-डंडों से मारपीट हुई। पथराव भी हुआ। कई घायल हुए हैं। 66 साल के बृजकिशोर गंभीर रुप से घायल हैं। उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। करीब 6 घंटे बाद भी उनको होश नहीं आया। सिर में गंभीर चोट है।

वहीं, झांसी की गरौठा विधानसभा के मोंठ में केसीपी इंटर कॉलेज में एक बूथ पर बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां पर ईवीएम खराब होने के कारण करीब दो घंटे तक मतदान नहीं हो पाया। पीठासीन अधिकारी ने सफाई दी कि सेक्टर मजिस्ट्रेट को कॉल लगाया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके कारण दो घंटे तक ईवीएम नहीं बदली गई। डीएम रविंद्र कुमार ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को निलंबित करने की अनुशंशा की है।

Tags:    

Similar News

-->