Uttar Pradesh उत्तेर प्रदेश: गढ़ नगर के एक मौहल्ला की रहने वाली युवती ने कोतवाली में शिकायत करते हुए बताया कि अब से करीब तीन वर्ष पूर्व मौहल्ले के ही एक युवक ने उसे षड्यंत्र भरे प्रेमजाल में फंसा लिया था। पीड़िता ने शिकायत में उल्लेख किया है कि युवक ने उससे शादी का झांसा देकर अलग अलग जगह कई स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म किया।
संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर। नगर के एक मोहल्ला में रहने वाली युवती ने मोहल्ले के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर पिछले तीन वर्ष से दुष्कर्म करने व दो बार गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
गढ़ नगर के एक मौहल्ला की रहने वाली युवती ने कोतवाली में शिकायत करते हुए बताया कि अब से करीब तीन वर्ष पूर्व मौहल्ले के ही एक युवक ने उसे षड्यंत्र भरे प्रेमजाल में फंसा लिया था। पीड़िता ने शिकायत में उल्लेख किया है कि युवक ने उससे शादी का झांसा देकर अलग अलग जगह कई स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म किया।
दो बार गोलियां खिलाकर उसका गर्भ गिरा दिया
पीड़िता ने बताया कि इस दौरान आरोपित युवक ने दो बार गोलियां खिलाकर उसका गर्भ गिरा दिया। जब वह तीसरी बार गर्भवती हुई तो उसने आरोपित युवक से कहा कि वह यह गर्भ नहीं गिराएगी, इसलिए तुम अपने घरवालों से शादी की बात करो। इस बात से आरोपित युवक भड़क गया तथा उसके पेट में लात घूसों से वार किए, जिससे उसका गर्भपात हो गया।
अश्लील फोटो वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी
खबर