Greater Noida: सीवर का पानी पीने से 8 लोग बीमार

Update: 2026-01-07 04:01 GMT
Greater Noida ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा में भी इंदौर जैसी ही स्थिति बन गई है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की लापरवाही के कारण डेल्टा इलाके में लोगों के घरों में सीवेज का गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि गंदा पानी पीने से आठ लोग बीमार पड़ गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। आरोप है कि लगातार तीन दिनों तक बार-बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे निवासियों की सेहत खतरे में पड़ गई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले तीन दिनों से नलों से आने वाले पानी में तेज बदबू आ रही थी और उसका रंग भी अजीब था। कई घरों में पानी मटमैला और काला दिख रहा था। शुरुआत में लोगों को लगा कि यह पाइपलाइन की सफाई की वजह से हो सकता है, लेकिन जब बदबू और बढ़ गई और पानी पीने से लोग बीमार पड़ने लगे, तो स्थिति की गंभीरता सामने आई। अब तक आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यह साफ तौर पर गंदे पानी से होने वाले इन्फेक्शन का मामला है। कुछ मरीजों को तो ड्रिप चढ़ाने की भी ज़रूरत पड़ी, जबकि कई अन्य लोगों को प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करवाना पड़ा।
Tags:    

Similar News