गोंडा: दीवार गिरने से मां की मौत, बेटी घायल

Update: 2024-09-14 06:17 GMT
गोंडा: इटियाथोक थाना क्षेत्र के भरजोतिया निवासी रियाज की पत्नी साजिदा शुक्रवार देर शाम अपनी बेटी हलीमा (दो माह) के साथ घर के पीछे वाले इलाके में थी तभी पुराने कच्चे मकान की दीवार अचानक उसके ऊपर गिर गई। दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई वहीं उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार को हुई। मृतक की पहचान साजिदा (40) के रूप में हुई है। वह बोलने और सुनने में अक्षम थी। परिजन ने मां-बेटी को बाहर निकाला और तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बच्ची का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Tags:    

Similar News

-->