Uttar Pradesh उत्तरप्रदेश : गाजियाबाद के एक नर्सिंग होम में इलाज में लापरवाही के चलते एक महिला की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की।
परिजनों ने अस्पताल के मालिक पर लाठी से पिटाई करने का आरोप लगाया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।