Ghaziabad: शराब की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Update: 2025-03-24 03:46 GMT
Ghaziabad गाजियाबाद: शहर में शराब की दुकान में आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार आग की यह घटना जिले के नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन में सामने आई, जहां देर रात 1 बजे शराब की दुकान में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। आनन-फानन में इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया। इस आग की घटना में लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। दरअसल गाजियाबाद में देर रात एक मॉडल शॉप और रेस्टोरेंट में आग लग गई।
आग इतनी भीषण थी कि रात में ही लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। लपटों के साथ-साथ आसमान में धुएं का गुबार भी फैल गया। आग की सूचना रात 1:16 बजे दमकल केंद्र और पुलिस को दी गई। वाइन शॉप में अलग-अलग ब्रांड की शराब रखी हुई थी। आपको बता दें कि गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन में मॉडल नाम से वाइन शॉप है। इसमें सभी ब्रांड की शराब बेची जाती है। बाहरी हिस्से में कैंटीन और रेस्टोरेंट भी है, जहां लोग खाना खाने के अलावा शराब भी पीते हैं। रविवार रात को इस वाइन शॉप में अचानक आग लग गई। इसके बाद बाहर कैंटीन में रखे सामान में भी आग लग गई।
आसपास के लोगों ने कंट्रोल रूम और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। इसके बाद पहले दमकल कार्यालय से दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और बाद में दो और गाड़ियां भेजी गईं। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। सीएफओ राहुल पाल का कहना है कि रात में आग लगने की सूचना पर दमकल की गाड़ियां भेजी गई थीं। आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है।
Tags:    

Similar News