ट्रकों से डीज़ल तेल चोरी करने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

Update: 2023-06-06 09:57 GMT
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना फतेहपुर पुलिस ने हाइवे पर खड़े ट्रकों से डीज़ल तेल चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद की थाना फतेहपुर पुलिस ने हाइवे पर खड़े ट्रकों से डीज़ल तेल चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को मिराजुदीन पुत्र जहूर निवासी जनपद हापुड़ को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है।
एसएसपी सहारनपुर डा. विपिन ताडा के निर्देशन में उक्त वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है। सीओ सदर अभितेश सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष फतेहपुर प्रमोद रावल ने अपनी टीम के साथ चैकिंग के दौरान उक्त वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त के तीन अन्य साथी अभी फरार चल रहे हैं। गिरफ्तार अभियुक्त मिराजुदीन पुत्र जहूर ने पुलिस को बताया कि वह रोड पर साइड में खडे ट्रकों की टंकी से रात के समय डीजल तेल चोरी किया करते थे। थाना फतेहपुर पुलिस ने अभियुक्त मिराजुदीन को भगवानपुर हाइवे स्थित बडकला अंडरपास के निकट से गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
Tags:    

Similar News