Sitapur: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो लोगों की मौत

"टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया"

Update: 2025-03-05 08:20 GMT

सीतापुर: सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बीती रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।

मंगलवार देर रात, इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के तिहार चौकी अंतर्गत नौव्वा अंबरपुर गांव के पास यह दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सुबह पता चला हादसे का

सुबह जब ग्रामीणों ने दुर्घटना देखी, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। इमलिया, तिहार और काजीकमालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

मृतकों की पहचान

पुलिस जांच में मृतकों की पहचान मुकेश (36) पुत्र हजारी, निवासी खुर्दा अजान, थाना हैदराबाद, जनपद लखीमपुर, और अशोक (35) पुत्र केशव, निवासी पिपरिया, थाना फरदहन, जनपद लखीमपुर के रूप में हुई।

परिजनों को दी गई सूचना

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Tags:    

Similar News