निःशुल्क कैंसर शिविर शुक्रवार को

Update: 2025-07-02 16:23 GMT

राजापाकड़/कुशीनगर: हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान गोरखपुर के तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुबेरनाथ के प्रांगण में 4 जुलाई शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक एक विशेष नि:शुल्क कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है।

इस शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राकेश श्रीवास्तव कैंसर जैसे गंभीर रोग के प्रारंभिक लक्षण, जांच, उपचार एवं बचाव के उपायों की जानकारी देंगे। साथ ही नि:शुल्क प्राथमिक जांच की सुविधा के साथ रोगियों को नि:शुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। यह शिविर कुबेरस्थान सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जिससे वे कैंसर की शुरुआती पहचान करवा सकेंगे और समय रहते उचित परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।

आयोजक संस्था ने क्षेत्रीय लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस नि:शुल्क शिविर का लाभ लें और कैंसर के प्रति जागरूक बनें।

Tags:    

Similar News