फ़िरोज़ाबाद: स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध ट्रामा सेंटर में रोगियों के उपचार को लेकर आये दिन समस्यानजर आने लगी है वही जब इन समस्याओं को लेकर मीडिया कर्मी स्वास्थ्य कर्मियों से जानकारी करने जाता है तो मोबाइल छीनकर बदतमीजी करने पर आमादा हो जाते है।

रविवार की दोपहर सरकारी ट्रामा सेंटर में रजनी पत्नी विकास निवासी गली नम्बर 6 कर्बला थाना दक्षिण को उसका पति व परिवार के लोग उपचार के लिये लेकर आये थे। जहां एक स्टाफ नर्स महिला उससे कहती नजर आयी कि किसी से भी शिकायत कर दो में इलाज नही करूंगी। जब इस बात को सुनते ही एक मीडिया कर्मी ने उनसे मोबाइल पर जानकारी लेना चाहा कि आप क्या कह रही हो। तो उस महिला स्वास्थ्य कर्मी ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और अपने प्रभारी से शिकायत करने की धमकी देने लगी।

वही मरीज रजनी के पति ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरी पत्नी गर्भवती है, और उसके शरीर पर किसी प्रकार का घाव हो गया है। जिसका इलाज कराने के लिये में यहां कई दिनों से चक्कर काट रहा हूँ। उसने बताया दो दिन पूर्व एक स्टाफ द्वारा बोतल लगाने के नाम पर तीन सौ रुपये मांगे गये। तब में दूसरे से तीन सौ रुपये मांग कर लाया और उन्हें दिए। उसने बताया कि में चूड़ी जुड़ाई का कार्य करता हूं। काफी गरीब हु , लेकिन मेरी पत्नी को इलाज के लिये कभी इधर तो कभी उधर लेकर जाने की कह दिया जाता है।

Tags: