Farrukhabad: गोली लगने से किन्नर की मौत; चार लोग गिरफ्तार , जाने मामला

Update: 2024-08-29 10:11 GMT
Farrukhabad फर्रुखाबाद। कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम नगला चूड़ा मुरास कन्हैया निवासी किन्नर सुनीता उर्फ शंकर की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। बताया गया की किन्नर सुनीता बीती रात 9.30 बजे अपने मकान में कई लोगों के साथ शराब पी रही थी। इस दौरान तमंचे की गोली लगने से घायल किन्नर को सीएचसी मोहम्मदाबाद ले जाया गया। डॉक्टर ने किन्नर को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को मौके पर 315 का तमंचा एक बुलेट खोखा व दो कारतूस मिले। दरोगा महेंद्र सिंह ने पंचनामा भर शव को पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस ने नगला चूड़ा निवासी नंदराम, शिवकुमार पट्टी खुर्द निवासी नसरुद्दीन एवं थाना नवाबगंज के ग्राम बसेली निवासी सुशील पांडे की पत्नी सोनी पांडे को हिरासत में ले लिया। सोनी कोतवाली गुरसहायगंज के ग्राम मतौली गढ़िया निवासी सुरेश तिवारी की पुत्री है।
वह बीते करीब 6 माह से किन्नर सुनीता के साथ रहती थी। सोनी ने पुलिस को बताया की घटना के दौरान हम सभी लोग सुनीता किन्नर के मकान में शराब पी रहे थे। उसी समय तमंचे की छीना झपटी में सुनीता के सीने में गोली लग गई। नजदीक से गोली लगने से सुनीता की हालत गंभीर हो गई। शिवकुमार एवं नंदराम ने पुलिस को बताया कि वह सुनीता के पड़ोस में रहते हैं और घटना के समय अपने मकान के सामने मौजूद थे।
Tags:    

Similar News

-->