Farrukhabad: फर्रुखाबाद में जनता को चाइनीज मांझे से सतर्क किया गया

Update: 2026-01-22 15:00 GMT

फर्रुखाबाद: रेड क्रॉस सोसाइटी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सयुक्त तत्वावधान मे तीन दिवसीय चाइनीज़ मांझे का प्रयोग ना करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसका उद्घाटन जिला अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने किया इस जागरूकता अभियान मे रेड क्रॉस सोसाइटी एवं जिला विधिक सेवा प्रदिकारण ने विभिन्न स्कूलों मे जा कर बच्चों को इस मांझे से होने वाले नुक्सान से अवगत करवाकर इस्तेमाल ना करने की अपील की।

सेंट अन्थोनी स्कूल कैंट फ़तहेगढ़ मे आयोजित कार्यक्रम मे जिला अधिकारी अपर जिला जज संजय कुमार नगर क्षेत्राधिकार ऐश्वर्या उपाध्याय रेड क्रॉस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन शीश मेहरोत्रा ने सभी को चाइनीज़ माझा इस्तेमाल ना करने की शपथ दिलवाई इस अवसर पर सोसाइटी के सदस्य निशात तिवारी कौशल्या गिरी आयुषीमेंद्र परिहार भारती मिश्रा अवनिन्द्रे सक्ससेना अमित सक्ससेना यह कार्यक्रम जिले के अन्य स्कूल कानोड़िया, nakp इंटरकॉलेज केंद्रीय विद्यालायआदि मे भी आयोजित किआ गया।

cp विद्या निकेतन मे आयोजित कार्यक्रम मे अपर जिला जज संजय कुमार डॉ मिथलेश अग्रवाल एडवोकेट जवाहर सिंह गांगवार सुरेन्द्र कुमार राणा शीश मेहरोत्रा योगेश तिवारी ने 4500 बच्चों को चाइनीज़ मांझे का उपयोग ना करने के लिए अपील की एवं शपथ दिलवाई एवं 100 ज़रूरत मंद लोगो को रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से कम्बल भी वितरित किये गए

Tags:    

Similar News