Farrukhabad: सपा में दिव्यांग भागीदारी बढ़ाने की पहल

Update: 2026-02-22 13:47 GMT

फर्रुखाबाद: प्रदेश के दिव्यांगजनों को समाजवादी पार्टी के साथ जोड़ने की मुहिम के चलते पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव कितने पार्टी मुखिया को लिखे पत्र में दिव्यांग जनों को विशेष सुविधाएं दिए जाने का सुझाव दिये हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग जन सामाजिक, आर्थिक एवं शारीरिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। संसाधनों के अभाव, सीमित रोजगार अवसरों तथा सहायक सुविधाओं की कमी के कारण वे समाज की मुख्यधारा से पूर्णतः नहीं जुड़ पा रहे हैं।

उन्होंने ऐसे में बेरोजगार दिव्यांगजन को ₹5000 प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जाने दिव्यांगजन को सरकारी आवास योजनाओं में प्राथमिकता दी जाने,दिव्यांगजनों को आवागमन हेतु उपयुक्त वाहन निःशुल्क उपलब्ध कराए जाने,उच्च गुणवता वाले कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरणों का निःशुल्क वितरण सुनिश्चित किया जाने का सुझाव पार्टी मुखिया को भेजा है उनके साथ में उनके दर्जनों साथियों ने उनका समर्थन किया। जिला उपाध्यक्ष ने भ्रमण करके दिव्यांग जनों से संपर्क स्थापित किया और पार्टी में उन्हें जोड़ने के लिए पहल की।

Tags:    

Similar News