Etawah: होटल में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Update: 2025-02-21 01:20 GMT
Etawah इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा में एक ढाबे में आग लगने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई. सिलेंडर में आग लगने से आसपास के लोग घबरा गए. आग लगते ही वहां खाना खा रहे ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई. सभी लोग टेबल छोड़कर जान बचाने के लिए बाहर भागे. इटावा के विजयनगर चौराहे पर उस समय लोगों में अफरा-तफरी मच गई जब अचानक एक के बाद एक तीन सिलेंडर में आग लग गई. आग लगने के बाद ढाबे में मौजूद लोगों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. आपको बता दें कि मामला फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के विजयनगर चौराहे के पास स्थित नीलकंठ ढाबे का है. यहां गुरुवार को रोजाना की तरह कर्मचारी ढाबे पर काम कर रहे थे|
तभी अचानक एक सिलेंडर में आग लग गई और कुछ ही देर में पास में रखे तीन सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गए. ढाबे में मौजूद लोग घबरा गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे. लोगों को डर लगने लगा कि कहीं सिलेंडर में लगी आग उनकी दुकानों तक न पहुंच जाए और उन्हें नुकसान न हो जाए. लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आग क्यों और कैसे लगी। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद लोगों ने समय रहते सिलेंडरों में लगी आग पर काबू पा लिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
Tags:    

Similar News