Etawah इटावा: दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बलरई रेलवे स्टेशन के पश्चिम अप लाइन पर ग्राम यादव नगर बाउठ क्षेत्र के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला। शव खंभा संख्या 185/13-15 के पास पड़ा मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
बलरई रेलवे स्टेशन पर तैनात लांस दीपक कुमार ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बलरई थाना पुलिस और सीओ/थाना प्रभारी अभय कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गए। पुलिस ने प्रारंभिक जाँच में संभावना जताई है कि युवक की मौत ट्रेन से गिरने से हुई है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस में 12 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि परिजन आकर उसकी पहचान कर सकें। साथ ही मामले की गंभीरता से जाँच की जा रही है।
Tags: