अयोध्या में रौनाही टोल प्लाजा पर डबल डेकर बस पलटी, 15 यात्री घायल

बड़ी खबर

Update: 2022-12-21 09:40 GMT
अयोध्या। जिले के थाना रौनाही के टोल प्लाजा बूथ नंबर आठ पर मंगलवार सुबह एक डबल डेकर बस पलट गई। हादसे में 15 सवारियां घायल हैं, जिसमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल यात्रियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, डबल डेकर बस दिल्ली से बिहार के दरभंगा जा रही थी। रौनाही टोल प्लाजा के पास पहुंचते ही चालक ने आरटीओ को देख बस की रफ्तार बढ़ा दी, जिससे बेकाबू बस टोल बूथ के डिवाइडर पर चढ़ कर पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। आस-पास से ग्रामीणों की मदद से टोल कर्मियों ने सभी घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए सीएचसी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इसमें तीन की हालत नाजुक है।
Tags:    

Similar News