Ballia: बलिया जिले में 15 मार्च से 67 केंद्रों पर शुरू होगी गेहूं खरीद

पंजीकरण जारी

Update: 2025-03-05 07:10 GMT

बलिया: प्रदेश सरकार के निर्देश पर 15 मार्च से जिले में 67 खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू की जाएगी। पहले यह प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू होनी थी, लेकिन जिले में गेहूं की फसल की तैयारियों को देखते हुए तारीख आगे बढ़ा दी गई है।

पंजीकरण जारी: विपणन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, किसान गेहूं बिक्री के लिए पंजीकरण करा रहे हैं, जिससे उन्हें सुचारू रूप से समर्थन मूल्य का लाभ मिल सके। सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए यह व्यवस्था की गई है।

Tags:    

Similar News