बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिकंदरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया।

दिनांक 04 मार्च 2025 को प्रशिक्षु उपनिरीक्षक नीरज यादव अपनी टीम के साथ रुद्रवार नहर पुलिया के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक टाटा मैजिक वाहन में गोवंश की तस्करी की जा रही है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त

सूरज कुमार (24 वर्ष), पुत्र रामविलास राम, निवासी ग्राम कुसही हरनाटार, थाना सिकंदरपुर, जनपद बलिया

बरामदगी

तीन गोवंश (02 गाय व 01 बछिया)

टाटा मैजिक वाहन (UP60BT4816)

आरोपी पर दर्ज मुकदमा

मु०अ०सं०- 62/2025

धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम

वाहन सीज: धारा 207 MV एक्ट के तहत टाटा मैजिक जब्त

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. प्रशिक्षु उपनिरीक्षक नीरज यादव (थाना सिकंदरपुर)

2. हेड कांस्टेबल भाष्कर नाथ (थाना सिकंदरपुर)

3. कांस्टेबल आयुष सिंह (थाना सिकंदरपुर)

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया।

Tags: