अछरोंडा में कुत्तों का कहर जारी, 50 लोगो को काटा

Update: 2023-02-27 10:17 GMT

परतापुर: अछरोंडा गांव स्थित प्राचीन मंदिर के पीछे कुत्तों का कहर जारी है। आलम यह है कि इन कुत्तों ने एक माह के अंदर 50 लोगों को काटा। रविवार को भी कुत्तों ने तीन लोगों को काटा। कुत्तों से परेशान लोगों का कहना है कि वह नगर निगम पर कुत्तों को पकड़वाने के लिए धरना देंगे। अछरोंडा प्राचीन मंदिर के पीछे लगभग एक दर्जन कुत्ते हैं जो आवारा किस्म के हैं, आते जाते बुजुर्गों बच्चों को काट रहे हैं।

पिछले एक माह में 50 महिला, पुरुषों व बच्चों को यह काट चुके हैं। रविवार को कुत्तों ने एक वद्ध महिला को काटकर लहूलुहान कर दिया। महिला के परिवारजन इसका विरोध करने पहुंचे तो वहां के लोग लड़ने पर उतारु हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि कुत्तों को पकड़ने की जिम्मेदारी नगर निगम की है इनको पकड़वाने के लिए नगर निगम पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

Tags:    

Similar News