विजयादशमी पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कांग्रेस ने किया आलोचना

Update: 2025-10-02 14:28 GMT
Vijayadashami विजयादशमी : मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी। राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर पाकिस्तान कोई हिमाकत करेगा तो उसका इतिहास और भूगोल बदल दिया जाएगा। इस बयान के बाद राजनीति गलियारों में सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने कहा कि अगर ऐसा होता तो एशिया कप नहीं खेलना चाहिए था। कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का यह बयान दुखद है, वह बोल बच्चन हो गए हैं। आप यह सब चेतावनी दे रहे हैं, तो आपने क्रिकेट क्यों खेला उनके साथ? क्रिकेट को नहीं खेलना था। हमें याद है कि जो पहलगाम के पीड़ित परिवार ने कहा, यह एशिया कप मत खेलो। "
उन्होंने कहा कि आईसीसी के चेयरपर्सन जय शाह हैं, वह तो पाकिस्तान को एशिया कप से बाहर भी निकाल सकते हैं, इसके बाद भी उन्होंने कुछ नहीं किया है। जब पैसा आ जाता है तो आपको शहीद हुए जवानों के बारे में याद नहीं रहता है। पैसा मिलने के बाद आप याद भी नहीं करते हैं। तो राजनाथ सिंह को बोल दीजिए कि रास्ता आप क्रिकेट से ही ढूंढ लें।
शमा मोहम्मद ने कहा कि केंद्र सरकार को जो काम करना है, वो बार-बार बोलते हैं। केंद्र में 11 साल से भाजपा सरकार है और बीएसएफ उनके अंदर आता है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्सेज का काम है कि जो घुसपैठिया आ रहा है, उसको नहीं आने दो। वे बार-बार घुसपैठिए के बारे में बोल रहे हैं। शायद वह अपने आप आलोचना कर रहे हैं कि वह घुसपैठिए को रोक नहीं पा रहे हैं। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल वाले बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मोहन भागवत एक सामाजिक संस्था संगठन के अध्यक्ष हैं। वह इन सब चीजों के बारे में क्यों बोलते हैं? उनको यहां के स्कूल, पाठशाला, स्वास्थ्य और महिला सुरक्षा के बारे में बोलना चाहिए।
Tags:    

Similar News