Hapur में अवैध निर्माण पर बुलडोजर का कहर, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से फैली हलचल

Update: 2025-07-31 09:56 GMT
Bulldozer action बुलडोजर कार्रवाई: हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में एचपीडीए ने पांच अवैध प्लॉटों पर बुलडोजर चला दिया। बिना नक्शे के काटी जा रही इन कॉलोनियों के ध्वस्तीकरण से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया। कमल थापर के नेतृत्व में एचपीडीए अधिकारियों ने यह कार्रवाई की, जिसमें कई जगहों पर अवैध प्लॉटों को ध्वस्त किया गया।
हापुड़ जिले के सिंभावली क्षेत्र में बुधवार को एचपीडीए ने पांच अवैध प्लॉटों पर बुलडोजर चला दिया। एचपीडीए की इस कार्रवाई के बाद अवैध कॉलोनियां काटने वालों में हड़कंप मच गया है।
बुधवार को एचपीडीए के अधिकारी और कर्मचारी प्रवर्तन प्रभारी कमल थापर, अवर अभियंता देशपाल सिंह और सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में सिंभावली क्षेत्र में पहुँचे। इस दौरान बिना नक्शे के काटी जा रही अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया।
टीम ने हशूपुर मोड़ के पास वैठ मोड़ बक्सर में मोहम्मद फुरकान की पांच हजार वर्ग मीटर जमीन, वैठ मोड़ के पास महमूद की चार हजार वर्ग मीटर जमीन, रतूपुरा हरोड़ा रोड पर मोहम्मद महबूब की आठ हजार वर्ग मीटर जमीन, वैठ के पास डहरा कुटी रोड पर राजकुमार, शेर मोहम्मद और मोहम्मद खालिद की तीन हजार वर्ग मीटर जमीन, बक्सर गढ़ रोड सिंभावली में चमन महबूब, राजेश सिंह, मांगेराम त्यागी की पांच हजार वर्ग मीटर जमीन ध्वस्त कर दी।
Tags:    

Similar News