Bulandshahr: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, पुलिस ने एक घंटे में किया बरामद

Update: 2025-10-22 01:49 GMT
Bulandshahr बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के कोतवाली नगर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब डीएवी कॉलेज फ्लाईओवर के पास एक पेट्रोल पंप के सामने कुछ दबंग कार सवारों ने दिनदहाड़े प्रिंस नाम के एक युवक का अपहरण कर लिया। कार को आता देख युवक ने भागने की कोशिश की। लेकिन कार सवार बदमाशों ने उसे भागते हुए पकड़ लिया, उसकी पिटाई की और उसे जबरन एक सफेद रंग की i20 कार में बिठाकर ले गए। अपहृत युवक के दोस्तों ने कोतवाली नगर पुलिस को घटना की सूचना दी।
पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में भी लिया है। पुलिस के अनुसार, प्रिंस का सलेमपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके कारण उसकी शादी टूट गई थी। युवती के नाराज परिजनों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दो आरोपियों तनिष्क और विजय को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की जानकारी देते हुए बुलंदशहर के एएसपी रिजुल ने बताया कि कोतवाली नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि तनिष्क और विजय अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर प्रिंस ठाकुर नाम के एक युवक को डीएवी फ्लाईओवर के पास स्थित एक पेट्रोल पंप से मारपीट के इरादे से ले गए हैं।
तनिष्क और विजय दोनों सलेमपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव के रहने वाले हैं। कोतवाली नगर पुलिस ने तुरंत प्रिंस ठाकुर को बरामद कर लिया। पूछताछ में पता चला कि प्रिंस ठाकुर का सलेमपुर थाना क्षेत्र की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी वजह से उसकी शादी टूट गई थी।इसी वजह से परिवार वालों ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना में शामिल दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Tags:    

Similar News