Budaun: पांच साल के बच्चे का अपहरण तीन लाख में कर रहे थे सौदा, एक आरोपी गिरफ्तार

Update: 2024-06-29 12:07 GMT
Budaun बदायूं : बदायूं के जरीफनगर इलाके से पांच साल के बालक संजय का अपहरण करने वाले बदमाश अमरोहा और संभल जिले के निकले। उन्होंने बालक को बेचने के उद्देश्य से उसका अपहरण किया था। बदमाश करीब तीन लाख रुपये में उसका सौदा भी कर रहे थे। खरीदार केवल दो लाख रुपये दे रहा था, जिससे सौदा नहीं हो पाया। तब तक पुलिस बालक को तलाश करती हुई अमरोहा पहुंच गई। पुलिस ने अपहरण के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ कर रही है।
जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव समसपुर मलिकपुर फत्ता निवासी महाराम के पुत्र संजय (5) का 26 जून की दोपहर करीब दो बजे अपहरण हो गया था। वह अपने भाइयों और पड़ोस के बच्चों के साथ गांव के नजदीक नदी के पुल पर खेल रहा था। उसी समय बाइक सवार दो बदमाश उसे ले गए थे। तब से पुलिस उसको तलाश कर रही थी। शुक्रवार शाम तक उसकी आखिरी लोकेशन बुलंदशहर जिले में मिली थी। देर रात पुलिस को इसमें सफलता मिल गई। बालक अमरोहा जिले में मिला।
अपहरण करने वाले बदमाश बालक को खाने की चीज दिलाने का लालच देकर ले गए थे। उसे कहीं डराया या धमकाया नहीं था। उसे सब्जी से रोटी खिलाई थी। मासूम बालक को यह महसूस ही नहीं हुआ कि उसका अपहरण किया गया है और उसका सौदा किया जा रहा है। पुलिस ने अपहरण के संभल जिले के बहजोई निवासी नेत्रपाल पकड़ा गया है। अमरोहा जिले के डिडौली का राहुल फरार है। यह मुख्य आरोपी है। पुलिस राहुल और बालक का सौदा करने वाले की तलाश में जुटी है।
Tags:    

Similar News

-->