बाइक सवार बदमाशों ने महिला को बनाया निशाना
बाइक सवार बदमाश चेन और लॉकेट लूटकर भागे
नोएडा: बिसरख थाना क्षेत्र से बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन और सोने का लॉकेट लूट लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिसरख थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि दीपिका अरोड़ा ने बुधवार सुबह को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह बीती रात को अपने बेटे के साथ महागुन माईवुड सोसाइटी ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पास के रास्ते से पैदल ही गुजर रही थी। तभी बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन और लॉकेट लूट लिया। बेटे ने उन्हें राेकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश भाग खड़े हुए।
महिला ने लूट की शिकायत थाना में की है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोसाइटी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।