फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। लखनऊ में तीन दिन तक लोगों पानी की समस्या हो सकती है। बालागंज इनटेक के 4 ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के चलते यहां के 2 पंपों से वाटर की आपूर्ति नहीं होगी। इसके चलते 30 मार्च से एक अप्रैल तक शहर के कई इलाकों में पेयजल की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। राजाजीपुरम, सहादतगंज, कश्मीरी मोहल्ला, दौलत गंज, ठाकुरगंज, कैम्पबेल रोड, कन्हैया माधवपुर, मुसाहिबगंज, इकबाल नगर, पूर्वी देवी मंदिर ठाकुरगंज, मुफ्तीगंज, बालागंज, अहमदगंज पजावा तथा गऊ घाट क्षेत्रों में शाम को जलापूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। पीने का पानी कम दबाव से प्राप्त होगा। जलकल के अधिकारियों ने लोगों से पानी स्टोर कर रखने की अपील की है।

Tags: